फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किए हिजबुल के दो मददगार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Thu, 28 May 2020 04:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगारों के पास से हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


विश्वसनीय जानकारी के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस, सेना की 30 आरआर और 92 बटालियन सीआरपीएफ ने कालगुंड इलाके में एक नाका लगाया। इसी दौरान दो संदिग्ध दिखे। जिन्होंने मौके से भागने की कोशिश की। नाका पार्टियों ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ेंः   पुलवामा में मिली जैश की बारूदी कार की पूरी कहानी, नापाक मंसूबों के सेना ने ऐसे उड़ाए परखच्चे
विज्ञापन


पकड़े गए आतंकियों के मददगारों की पहचान आसिफ अहमद डार और मुजम्मिल अहमद पीर के रूप में हुई है। इनके पास से दो पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, बीस पिस्टल कारतूस बरामद हुए हैं। ये (आतंकियों के मददगार) ओजीडब्ल्यू 2018 से सक्रिय थे।
विज्ञापन


ये हिजबुल के कई कैडरों के लिए काम कर चुके हैं। घाटी के कई हिस्सों में छिपे आतंकियों तक भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद का भी पहुंचाया है। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को रसद, समर्थन और आश्रय भी देते रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें