लड़की के बयान का वीडियो हुआ था वायरल
- फोटो : Amar Ujala
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सेना के एक जवान द्वारा कथित छेड़छाड़ से इनकार करने वाली लड़की अभी स्कूल नहीं जा पा रही है।
उसके साथ पढ़ने वाली छात्राओं और शिक्षकों का कहना है कि उसके बयान का वीडियो वायरल होने से उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं शिक्षकों का कहना है कि उसका वीडियो वायरल नहीं होना चाहिए था। गौरतलब है कि लड़की से कथित छेड़छाड़ को लेकर हंदवाड़ा में फैली हिंसा में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।
घटना के करीब 10 दिन बाद के बाद जिले में हालात सामान्य हो चले हैं। निजी और सरकारी स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन छेड़छाड़ की घटना से इनकार करने वाली छात्रा अभी तक स्कूल नहीं पहुंची है। उसके साथ पढ़ने वाली छात्राओं का कहना है कि वह हैरान हैं कि उसने अपना बयान को क्यों बदला। अगर उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी तो उसे सच कहना चाहिए था।