फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड छह का हैंडपंप तीन साल साल से खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिले की किशनपुर पंचायत के वार्ड छह में भूजल विभाग की ओर से लगाया गया हैंडपंप करीब तीन साल से खराब है, जिस कारण लोगों को पेयजल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अनिल कुमार, किशोरी लाल, ज्ञान चंद, ओम प्रकाश और परमानंद ने बताया कि सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी हैंडपंप का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। वार्ड के करीब पांच सौ लोग इसी हैंडपंप पर निर्भर हैं। क्योंकि अनियमित पेयजल सप्लाई के चलते लोगों के लिए यही हैंडपंप मुख्य सहारा था। अब लोग दूरदराज के प्राकृतिक स्रोंतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ, जिस कारण लोगों में रोष है। उन्होंने विभाग से जल्द हैंडपंप की मरम्मत करवा कर राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें