जम्मू विश्वविद्यालय में चल रही आल इंडिया हैंडबाल अंतर जोनल यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप मुकाबले खेलने केरल राज्य से आई कन्नौर यूनिवर्सिटी से महिला टीम के हौसले बुलंद हैं। हालांकि यहां के मौसम के बारे में उनसे पूछे जाने पर बताया कि यहां पर ज्यादा सर्दी है।
फिर भी कन्नौर यूनिवर्सिटी की महिला खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं और नागपुर यूनिवर्सिटी को पराजित करने में उन्हें कामयाबी मिली। कैप्टन निमिषा ने बताया कि उनकी टीम के हौसले बुलंद हैं। स्वर्ण पदक लेकर जाना चाहती है, जिसके लिए वह हर मुकाबले को गंभीरता से और लक्ष्य हासिल करने के लिए खेलेंगी।
वहीं इस टीम में होनहार खिलाड़ी रंजनी ने बताया कि वह नौवीं कक्षा से ही हैंडबाल खेल रही हैं और आगे खेलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम जम्मू में आल इंडिया हैंडबाल चैंपियनशिप मुकाबले के लिए पहली बार आई है। यह उनके लिए खुशी का मौका है और यहां का मौसम ठंडा है, जिसे सुबह-सुबह सहन करना मुश्किल हो रहा है।