फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक रेंजरों के साथ मिलकर हाफिज रच रहा है साजिश!

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर जब भी आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद पहुंचता है, सीमा अशांत हो जाती हैं। एक दिन पहले हाफिज सईद की गतिविधियां सीमा पार लांचिंग पैड पर देखी गईं थीं। बताया जाता है कि इस दौरान हाफिज ने कुछ आतंकियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


उसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि पाक सेना और आतंकी फिर गोलाबारी करेंगे। यह आशंका सोमवार को सही साबित हुई, जब पाकिस्तान की ओर से दोपहर में ही भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी शुरू कर दी गई। शनिवार को हाफिज सांबा सेक्टर से 500 मीटर दूर पाक की सुखमल पोस्ट के पास देखा गया था।

इस दौरान पाक जवानों ने हाफिज सईद जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे। उसके बाद ही बीएसएफ के जवान सतर्क हो गए थे। सुरक्षा एजेंसियों की माने तो हाफिज की बार्डर एक्शन टीम (बैट) पाक रेंजरों के साथ मिलकर हमलों की योजना बना रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

50-60 आतंकियों को घुसैपठ करने के प्रयास

सुबह से ही छाए घने कोहरे के बीच पाकिस्तान ने लांचिंग पैड पर बैठे लगभग 50-60 आतंकियों को घुसैपठ करवाने का प्रयास किया। सुरक्षा एजेंसियों ने भी इस मामले में पहले ही अंदेशा जताया था कि पाक रेंजर खराब मौसम का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।

आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए ही पाक ने गोलाबारी की। हालांकि भारतीय सीमा में तैनात बीएसएफ कर्मी पहले से ही सतर्क थे और उन्होंने पाक गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

पीओके में हाफिज सईद ने पहली बार बैठक नहीं की है। दिसंबर माह में भी उसने पीओके के कोटली और खुजरेटा में बैठक की थी। इसमें आतंकी संगठनों के लिए धन जुटाने की भी योजना को भी फलीभूत किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें