दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को 6वें गुरु नानक देव जी क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (जीपीसी) मट्टन द्वारा किया गया है और जीपीसी के प्रधान सरदार इंदरजीत सिंह द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।
इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं जिनमें से 3 जम्मू संभाग की जबकि 1 चंडीगढ़ की टीम है। और सभी खिलाडी सिख युवा हैं। इस टूर्नामेंट का पहला मैच सिंग्स एलेवन और बाली ब्रदरस बारामुल्ला के दरमियान खेला गया।
जिसमें बारामुला ने 144 रन का लक्ष्य 18.2 ओवर में हासिल कर जीत अपने नाम की और इस मैच के “मैन ऑफ़ दि मैच” परमजीत सिंह रहे। जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन आफ द मैन का पद अपने नाम किया। मैच के दौरान स्थानीय युवाओं में काफी उत्सुकता देखने को मिली। मैच देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया।