फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारों में सजे दीवान, संगत ने माथा टेक की अरदास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बुधवार को गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके लिए पहले से ही गुरुद्वारों को सजाया गया था। नानक नगर, चांद नगर, गांधी नगर सहित अन्य गुरुद्वारों में समागम करवाए गए। गुरुद्वारों में बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के साथ कीर्तन किया गया। गुरुपर्व को लेकर चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में मुख्य समागम का आयोजन किया गया। दोपहर को लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने लंगर छका और गुरु के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की अरदास की।
विज्ञापन

इस दौरान दीवान सजाए गए। रागी जत्थों ने संगत को गुरुजी की वाणी से जोड़ा। साथ ही धर्म प्रचारक और रागी जत्थों ने कीर्तन किया। सुबह से लेकर देर शाम तक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए संगत पहुंचती रही।
आध्यात्मिक स्टॉल लगाए गए
गुरुपर्व पर विभिन्न संस्थानों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनमें चिकित्सा स्टॉल भी शामिल थे। इन आध्यात्मिक स्टॉलों पर संगत की भीड़ पहुंची। इन पर सिख गुरुओं की जीवनी से जुड़ी आध्यात्मिक पाठ्य सामग्री रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें