फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्राल में आतंकियों ने एसओजी टीम को बनाया निशाना

Sun, 02 Aug 2015 10:08 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी पुलिस टीम को निशाना बनाया। रात नौ बजे त्राल में आतंकियों ने एसओजी टीम पर हमला बोल दिया। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। गोलाबारी के बाद आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन


हमले के बाद सेना तथा सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया। उधर, उत्तरी कश्मीर के मिरगुंड इलाके में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों पर हमले में शामिल आतंकियों के पहचान पत्र फर्जी पाए गए हैं। आतंकी मौके पर परिचय पत्र छोड़कर फरार हो गए थे।
 
मिरगुंड हमले की प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि पहचान पत्र पर अंकित सूचनाओं से जुड़ा कोई व्यक्ति सोपोर और बांडीपोरा में नहीं है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक पहचान पत्र पर आतंकी का पता पाने मोहल्ला बांडीपोरा है जबकि दूसरे पर सोपोर।
विज्ञापन


लेकिन दोनों पहचान पत्र फर्जी हैं। क्योंकि इस नाम और पते का कोई भी व्यक्ति उन इलाकों में है ही नहीं। उत्तरी कश्मीर रेंज के डीआईजी गरीब दास के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आतंकियों का मिरगुंड इलाके में हमला करने का कोई मंसूबा नहीं था। वह श्रीनगर की ओर जा रहे थे।

उन्होंने तब हमले को अंजाम दिया जब पुलिस द्वारा उन्हें मिरगुंड के करीब रोका गया और अपने पहचान पात्र दिखाने को कहा गया। इसके बाद मौके से भागने के प्रयास में आतंकवादियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। डीआईजी ने कहा कि आतंकियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें