फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा काजीगुंड, ये रही वजह

Fri, 08 Dec 2017 10:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के देवसर इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान हिंसा भड़क उठी। पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।
विज्ञापन


देवसर के चुरट गांव में शुक्रवार दोपहर को सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सेना की 19 आरआर, पुलिस के एसओजी और सीआरपीएफ ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

एसएसपी कुलगाम श्रीधर पाटिल ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थरबाजी की गई जिन्हें तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इलाके में शकूर सहित और दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। उधर बडगाम जिले के पखरपोरा इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई।

प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थर बरसाए गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार जिले के चारीपोरा गांव में कासो को अंजाम देकर लौट रहे थे। 
 
विज्ञापन

बडगाम जिले में ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम जिले में एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए ओजीडब्ल्यू से ग्रेनेड भी बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसएसपी बडगाम तेजिंदर सिंह ने बताया कि जिले के चाडूरा इलाके में पुलिस ने गिरफ्तार आरिजाल बडगाम के चिल ब्रास गांव के मोहम्मद यूनुस शेख से 4 यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद किए। पूछताछ में उससे और कुछ अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें