फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्गः कल से शुरू होंगे विंटर गेम्स, खिलाड़ियों की होगी स्क्रीनिंग, लोगों को सता रहा कोरोना का डर

Fri, 06 Mar 2020 07:55 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
विज्ञापन
विंटर गेम्स
विज्ञापन

कोरोना के साये के बीच गुलमर्ग में कल यानी कि 7 मार्च से विंटर गेम्स भी शुरू हो रहे हैं, जो 11 मार्च तक चलेंगे। इसमें जुटने वाली भीड़ से स्थानीय लोगों को वायरस फैलने का डर भी सता रहा है। हालांकि प्रशासन भी एहतियात बरत रहा है।

विज्ञापन

 
स्थानीय निवासी महराज अहमद के अनुसार वायरस से बचाव के लिए हर जगह लोगों को भीड़ से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। प्रधानमंत्री तक अपने कार्यक्रमों में फेरबदल कर रहे हैं। गेम्स में हिस्सा लेने के लिए सैकड़ों खिलाड़ी बाहरी राज्यों से पहुंच रहे हैं। किसकी ट्रैवल हिस्ट्री क्या है, किसे पता है। ऊपर से वायरस ठंडी जगह पर ज्यादा पनपता है। सरकार को चाहिए कि या तो इस आयोजन को रद्द कर दे या फिर ज़्यादा एहतियात बरतें। 

बता दें, खेलो इंडिया के तहत होने वाली विंटर गेम्स में 830 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें स्नो स्कीइंग, स्नो साइकिलिंग समेत 30 इवेंट आयोजित होंगे।
  

विज्ञापन

उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया खेलों के प्रबंधों का जायजा

उधर कश्मीर के डिवीज़नल कमिश्नर बसीर अहमद खान ने भी उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर खेलों के प्रबंधों का जायजा लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि यहां आने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों की कोरोना वायरस की जांच होगी। सड़क के रास्ते आने वाले लोगों के लिए दो जगह स्क्रीनिंग डेस्क लगाए गए हैं। हवाई अड्डे पर भी जांच के विशेष प्रबंध किए गए हैं। 

आपातकाल से निपटने के लिए टंगमर्ग और गुलमर्ग में विशेष कंट्रोल रूम बनाये गए हैं जो 24 घंटे हालात पर नज़र बनाए रखेंगे। वहीं यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स के सेक्रेटरी सरमद हाफिज ने कहा कि इस इवेंट में करीब 1000 लोग इकट्ठा होंगे। इनमें 50 प्रतिशत जम्मू-कश्मीर से ही हैं बाकी अन्य राज्यों से होंगे। कोरोना वायरस को देखते हुए सभी प्रबंध किये गए।
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें