फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कोरोना वायरस की दहशत से बढ़ी मास्क की मांग, बाजार में कमी

Fri, 06 Mar 2020 07:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मास्क पहने हुए लोग
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दहशत से मास्क की मांग अचानक बढ़ गई है। बाजार में मांग के मुताबिक मास्क की कमी खलने लगी है। इसमें विभिन्न तरह के मास्क की बिक्री हो रही है। यह भी शिकायत आ रही है कि कई दुकानदार मास्क की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में मास्क की कमी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन


बाजार में 5 रुपये से शुरू होकर 30, 125, 135 रुपये में मास्क बिक रहे हैं। इसमें सामान्य मास्क की मांग अधिक है। लेकिन अच्छे मास्क में एन-95 की भी मांग की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर लोगों में कोरोना वायरस के बचाव के लिए मास्क पहनने का चलन बढ़ा है। 

खासतौर पर दूसरे राज्यों से आ रहे लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों के साथ तीमारदारों ने भी मास्क पहनना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार मास्क का प्रयोग होने से हवा में सक्रिय वायरस से काफी बचाव किया जा सकता है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ तैनात

इससे संक्रमित व्यक्ति से किसी दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैलने की आशंका कम हो जाती है। दवा विक्रेताओं के अनुसार मास्क की मांग को देखते हुए आर्डर किए जा रहे हैं। देशभर में मास्क की मांग बढ़ी है। जेके केमिस्ट एसोसिएशन के आयोजक सचिव गुरमीत सिंह के अनुसार बाजार में पर्याप्त मास्क उपलब्ध है, हालांकि मांग बढ़ने से थोड़ी कमी आ सकती है। इसके लिए मांग के मुताबिक सप्लाई को बढ़ाया जा रहा है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

जम्मू और श्रीनगर के हवाई अड्डों पर देश विदेश से आ रहे यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ तैनात किया गया है। इसमें सभी फ्लाइटों से आ रहे यात्रियों की स्वास्थ्य जांच को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि जम्मू एयरपोर्ट पर 14 चिकित्सा स्टाफ तैनात किया गया है, इसमें दो डॉक्टर, दो एंबुलेंस और उनके ड्राइवर और दस पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात है। रेलवे स्टेशन जम्मू पर भी जांच केंद्र स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्टाफ उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें