फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुलमर्ग में जबरवन लीजेंड्स सीरीज के एथलीटों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलमर्ग। जबरवन लीजेंड्स सीरीज डाउनहिल एमटीबी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय एथलीट वीरवार को गुलमर्ग पहुंचे। शुक्रवार को गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के सीईओ तारिक हसन नाइक ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद राइडर्स ने ट्रैक पर अपना पहला आधिकारिक ट्रायल रन किया। उनके साथ डॉ. हारून कार, सैम हिल (आठ बार के विश्व चैंपियन), मतेज चारवत (सात बार के चेक नेशनल चैंपियन) और सीरीज़ के प्रायोजक स्पैन फाउंडेशन की ट्रस्टी जसप्रीत कौर भी मौजूद थे।
नाइक ने इस आयोजन का परिचय दिया और घोषणा की कि जबरवन लीजेंड्स सीरीज को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि गुलमर्ग को वैश्विक संभावनाओं वाले भारत के बेहतरीन साहसिक पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में प्रचारित किया जा सके। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को गुलमर्ग में लाने के लिए जबरवन के संस्थापक और मालिक सेहान शेट्टी का भी आभार व्यक्त किया। गुलमर्ग में पहली अंतरराष्ट्रीय डाउनहिल एमटीबी रेस 12 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें