पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने जम्मू संभाग के पूर्ण विकास के लिए कई परियोजनाओं को पारित किया है। चिनाब वैली में हाइडल पावर जेनरेशन की संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने युवाओं के लिए तकनीकी संस्थान बनाने का फैसला किया है, ताकि युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देकर पावर प्रोजेक्ट में रोजगार प्रदान किया जा सके।
इसके अलावा कठुआ जिले में केरियन-गंडियाल डबल लेन ब्रिज के लिए 158 करोड़ रुपये जारी किए। बिक्रम चौक-कान्वेंट फ्लाईओवर का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। इतना ही नहीं गुलमर्ग की तर्ज पर जम्मू में भी रोपवे का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-मानसर, जत्थाना ब्रिज-कठुआ व हटली रोड का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
रंजीत सागर डैम में स्वतंत्र पर्यटन स्थल निर्माण की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार मानतलाई में इंटरनेशनल योग केंद्र स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।