फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulmarg Gondola: नई ऊंचाइयों पर गुलमर्ग गंडोला, टूटे रिकॉर्ड, इस साल 10 लाख सैलानियों ने की केबल कार की सवारी

Mon, 01 Apr 2024 01:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

गुलमर्ग में वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार 10 लाख से अधिक पर्यटकों ने गंडोला केबल कार की सवारी की। इससे राजस्व 110 करोड़ रुपये को पार कर गया है।
विज्ञापन
गुलमर्ग गंडोला - फोटो : एक्स/जेके पर्यटन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में सैलानियों की आमद में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में नए रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। इस साल  गुलमर्ग गंडोला में दस लाख से अधिक पर्यटकों ने सवारी कर धरती के स्वर्ग के नजारों का लुत्फ लिया। इससे जम्मू कश्मीर पर्यटन को 110 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया, 'वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार एक मिलियन (10 लाख) से अधिक पर्यटकों ने गुलमर्ग गंडोला केबल कार की सवारी की। राजस्व 110 करोड़ रुपये को पार कर गया है। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जा रही है जो पिछले सभी आंकड़ों को पार कर रही है।'

पिछले साल (2022-2023) गंडोला की सवारी करने वाले पर्यटकों की संख्या 8.5 लाख थी, जबकि 2021-2022 में 6 लाख पर्यटकों ने सवारी की।

गुलमर्ग गंडोला एशिया का सबसे ऊंचा और लंबी केबल कार परियोजना है। यह विश्व स्तर पर दूसरी सबसे लंबी और दूसरी सबसे ऊंची केबल कार प्रणाली है। गुलमर्ग गंडोला 600 लोगों को गुलमर्ग में अपने आधार से खिलनमर्ग और अफरवाट तक 14,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंचाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें