फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर को समझ नहीं पाई है केंद्र सरकार: गुलाम नबी आजाद

Tue, 25 Apr 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मौजूदा केंद्र सरकार अभी तक कश्मीर को समझ नहीं पाई है। इस लिए उसे यह पता नहीं चल पा रहा है कि कश्मीर के हालात को कैसे ठीक किया जाए। राज्यपाल शासन किसी समस्या का समाधान नहीं है। उक्त बातें उधमपुर और डोडा में पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर या पाकिस्तान पर केंद्र सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है, जिसके कारण वह हालात को ठीक करने में नाकाम हो रही है। गोली, पैलेट गन या लाठी से किसी मसला का हल संभव नहीं है। दुनियां में आज तक किसी समस्या का हल इन तरीकों से संभव नहीं हो सका है। लोकतंत्र में यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात ठीक करने के लिए रियासत के सभी स्टेक होल्डर्स, सभी राजनीतिक दल और नागरिकों को विश्वास में लेकर बातचीत करनी होगी। पाकिस्तान से बातचीत के लिए ठोस नीति बनानी होगी। 

इंटरनेट सेवा बंद होने से पत्थरबाजी कम होने के सवाल पर आजाद ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है। उन्होंने व्यंग करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में कर्फ्यू रखेंगे तो कुछ भी नहीं होगा। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के प्रधानमंत्री से मुलाकात पर आजाद ने कहा कि यह सामान्य बात है। सभी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात करते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा-पीडीपी की सरकार में शांति बहाली संभव नहीं

गुलाम नबी अाजाद - फोटो : Demo Photo
डोडा जाने से पूर्व उधमपुर डाकबंगले में आजाद ने कहा कि रियासत में राज्यपाल शासन किसी समस्या का हल नहीं है। जब तक भाजपा-पीडीपी की सरकार रहेगी, तब तक शांति बहाली संभव नहीं है।

कश्मीर के हालात के लिए भाजपा द्वारा कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने के सवाल पर आजाद ने कहा कि जब किसी को काम करना नहीं आता तो वह अपनी गलतियों के परिणाम को दूसरों पर थोपने लगता है। कुछ ऐसी ही स्थिति भाजपा की है।

भाजपा 60 वर्ष से मौका मांग रही थी। अब मौका मिला है तो अब क्यों सुचारु रूप से सरकार नहीं चला पा रही है। सरकार चलाने के लिए बुद्धि होनी चाहिए। सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। न तो भाजपा किसी को साथ लेकर चल रहा है और न ही पीडीपी। सरकार को अपने काम करने के तरीके को बदलना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें