फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस के एक दिवसीय अधिवेशन में बोले मीर, राज्य के हालात संभालने में केंद्र विफल

Wed, 16 Jan 2019 09:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के हालात को सामान्य बनाने में विफल रही है। पीडीपी-भाजपा की पूर्व गठबंधन सरकार ने कुशासन ही दिया है। कश्मीर में हालात बद से बदतर हुए हैं। कांग्रेस ही लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकती है।  मीर मंगलवार को मढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के एक अधिवेशन में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


मीर ने कहा कि भाजपा और पीडीपी ने सत्ता की भूख की खातिर गठबंधन किया था। लेकिन पूरे कार्यकाल में उनके बीच टग आफ वार की स्थिति रही। इससे राज्य की धर्मनिरपेक्षता के साथ सामाजिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा है। भाजपा ने देश में विभाजन की नीति पर काम किया है। कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ लोकतांत्रिक व राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई की है। कांग्रेस एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा दिया है। 

मोदी सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। लोगों से झूठे वादे किए गए हैं। कांग्रेस भविष्य में भी राज्य के हितों के लिए काम करेगी। कांग्रेस सत्ता के लिए विभाजन और सांप्रदायिकता की नीतियों पर विश्वास नहीं रखती है। भाजपा के कार्यकाल में  लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। बार्डर लगातार अशांत रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने कहा कि कांग्रेस ने तीनों क्षेत्रों को साथ लेकर काम किया है। भाजपा ने 2014 के चुनाव में लोगों से झूठे वादे किए। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री मूलाराम भाजपा ने जम्मू को लेकर सीटें पाईं, लेकिन कुछ खास नहीं किया। पीसीसी उपप्रधान रमण भल्ला ने कहा कि कांग्रेस-नेकां के कार्यकाल में रिकार्ड विकास हुआ था। इस दौरान ठाकुर बलवान सिंह, लाला देवी दास, अशोक भगत, सौदागर सिंह सैनी, अश्विनी शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें