फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरहद पर उड़ा गुलाल, डीजे पर जवानों ने मचाया धमाल

Sun, 16 Mar 2025 03:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परगवाल। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 195वीं वाहिनी के जवानों ने परगवाल सेक्टर की अग्रिम सीमा चौकी पर शुक्रवार को उत्साह के साथ होली मनाई। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाने के साथ डीजे पर जमकर धमाल मचाया।
द्वितीय कमान अधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन पर्व पर डीआईजी प्रभाकरण जोशी मुख्य रूप से उपस्थित थे। भारत माता के जयकारों के बीच अधिकारियों ने जवानों को रंग लगाया और मिठाइयां बांटी। जवानों ने अपने अधिकारियों के साथ डीजे की धुन पर थिरक कर खुशी व्यक्त की। बीएसएफ के डीआईजी ने कहा की बीएसएफ रक्षा की पहली पंक्ति है। हम भले ही अपने परिवार से दूर हैं, लेकिन ये जवान हमारे परिवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार ने कहा कि होली खूबसूरत रंगों का त्योहार है। हम सीमाओं पर तैनात हैं, ताकि हमारे साथी नागरिक बिना किसी चिंता के जश्न मना सकें। यह हमारा छोटा सा परिवार है और हम अपने वर्दीधारी भाइयों के साथ होली मनाते हैं। दूसरी तरफ अन्य सीमा चौकियों पर भी होली पर्व धूमधाम के साथ मनाए जाने की सूचना है। इस मौके पर कंपनी कमांडर अमित कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार समेत कई अधिकारी और जवान मौजूद थे।

कैप्शन 1
परगवाल की सीमा चौकी पर जवानों के साथ नाचते डीआईजी प्रभाकरण जोशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें