दोमाना। जम्मू से 20 किलोमीटर दूर मथवार स्थित मां गढ़वाली के मंदिर में होली पर भव्य कार्यक्रम व सत्संग हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह 10 बजे सत्संग शुरू हुआ, जो दोपहर एक बजे तक जारी रहा। इसके बाद फूलों और रंगों की होली मनाई गई। भंडारे का भी आयोजन किया गया। संवाद