फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल ने किया ईदगाह से जुड़े बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

Thu, 25 Sep 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर मुबारक गुल ने वीरवार को ईदगाह विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस मौके पर स्पीकर ने सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


स्पीकर ने अपने दौरे के दौरान नूरबाग, गुजरबल, पांपोश कालोनी, पालपोरा, कृषिबल, चौंटीफकीर, बाडीबादुर, संगम, सईदपोरा, नौवाबाजार इलाकों का दौरा किया। दौरे के दौरान पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, सीएपीडी, स्वास्थ्य, पीडीडी, आरएंडबी, एसएमसी, आवास एवं शहरी विकास विभागों के अधिकारी भी शामिल थे।

स्पीकर ने बाढ़ नियंत्रण विभाग से सफाकदल से बक्शीपोरा तक बांधों की फिर से मजबूती एवं ऊंचाई करने हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने भविष्य में बाढ़ के बचाव हेतु उठाये जा रहे कदमों के बारे में और अधिक बेहतर काम करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन


विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने दौरे के दौरान अपनी समस्याओं से स्पीकर को अवगत करवाया इनमें नूराबाद अस्पताल को कार्यशील बनाने, राशन उपलब्ध करवाने, एलपीजी एवं बैंक ऋण के ब्याज में राहत देने आदि की मांगें रखीं। गुल ने प्रतिनिधिमंडलों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि उनकी मांगों को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने सीएपीडी अथारिटी को निर्देश दिए कि ईदगाह विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक उपभोक्ता को मुफ्त में राशन उपलब्ध करवाया जाये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें