फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए अचानक क्यों रद हुई जवानों की छुट्टियां?

Thu, 06 Nov 2014 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जीआरपी की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। हालांकि जीआरपी की अभी तक कोई अतिरिक्त नफरी जम्मू रेलवे स्टेशन पर नहीं आई है। मौजूद जवानों की ड्यूटी बढ़ाई गई है। ट्रैक की चौकसी के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कठुआ से लेकर बजालता रेलवे स्टेशन तक जीआरपी जवानों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। वहीं, जो भी ट्रेन के जरिये चुनाव सामग्रियां आती हैं, उन्हें सतर्कता के साथ प्रशासन तक लोड अनलोड कराकर भिजवाए जाने का प्रबंध जवान करते हैं।

इन दिनों कठुआ से लेकर बजालता रेलवे स्टेशन तक तैनात जवानों की संख्या में भी वृद्धि की जा चुकी है। इस संबंध में जम्मू रेलवे स्टेशन के डीएसपी चरणजीत सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन


उसके आधार पर स्टेशन से लेकर ट्रैक तक की निगरानी बढ़ाई गई है। सीसीटीवी कैमरे पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। हर चेकिंग मशीन पर जवानों को सख्ती से चेकिंग करने तथा किसी के संदिग्ध लगते ही तत्काल सूचित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें