उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह
- फोटो : Amar Ujala
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह का कहना है कि एजेंडा आफ एलायंस के बिंदुओं पर राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार अडिग है।
जहां तक कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के एनएचपीसी परियोजनाओं पर बयान है तो राज्य सरकार इस मामले में उनकी अध्यक्षता में सीधे केंद्र सरकार से बात करेगी। इसमें राज्य सरकार की ओर से पांच मंत्रियों पर आधारित समिति गठित हुई है।
इसमें उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, वन मंत्री चौधरी लाल सिंह, उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा और वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबु शामिल हैं।
जहां तक कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के हो हल्ला का सवाल है तो इन्हीं पार्टियों की सरकारों ने एनएचपीसी से समझौता किया हुआ है। एनएचपीसी के साथ समझौता न तो पीडीपी और न ही भाजपा ने किया है।