फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : पुंछ में जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में मिला ग्रेनेड, एसओजी ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 19 Jul 2024 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बताया जाता है कि जिला अस्पताल पुंछ अधिकारियों के क्वार्टर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
video grab - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ में जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में कथित तौर पर ग्रेनेड मिलने के बाद एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल पुंछ अधिकारियों के क्वार्टर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल क्वार्टर की छत पर मिले कथित ग्रेनेड पर स्थानीय निवासी गुलफाम ने कहा कि मैं जिला अस्पताल क्वार्टर में रहती हूं और यहीं काम भी करती हूं। हमारे और पड़ोसी के बच्चे छत पर खेल रहे थे। मैं खाना बना रही थी तभी बच्चे दौड़ते हुए नीचे आए और कहने लगे कि छत पर कुछ पड़ा है। जब हम ऊपर गए तो देखा कि वहां कोई भारी चीज पड़ी है। 

विज्ञापन


मैंने सुरक्षा अधिकारियों को बुला लिया और बिजली वाले कको भी बुला लिया क्योंकि मुझे लगा कि यह उससे संबंधित कुछ होगा। मगर जब पुलिस आई को उन्होंने कहा कि यह एक ग्रेनेड था। वे इसे अपने साथ ले गए। तब शाम के लगभग 7-7.30 बजे थे। हमारी छतों की सीढ़ियां बाहर से हैं। पुलिस टीम के साथ आई और ग्रेनेड ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें