जिले में रात से दोपहर तक हुई बारिश, बाद में उमस से किया परेशान
पुलिस ने जारी किए आपातकालीन नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जैसे-जैसे बरसात का मौसम आगे बढ़ रहा है वैसे ही जिले में बारिश का क्रम शुरू हो गया है। जिले में बुधवार रात से वीरवार दोपहर तक जमकर बारिश हुई। वहीं, बिगड़े मौसम को देखते हुए जिला पुलिस ने लोगों को बारिश में नदी-नालों और पहाड़ाें की तरफ न जाने की चेतावनी दी है। साथ ही आपातकालीन नंबर जारी किए हैं।
जिले में वीरवार सुबह से लेकर के दोपहर तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश वीरवार अलसुबह तक जारी रही। इस कारण डेढ़ माह बाद विद्यार्थी स्कूल भीगते हुए पहुंचे। दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हुई।
इस कारण मौसम सुहावना रहा। लेकिन, दोपहर बाद बारिश रुकने ही उमस ने फिर परेशान किया। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए जिला पुलिस ने लोगों को बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों और नदी-नालों की तरफ नहीं जाने की चेतावनी दी है। साथ ही जरूरी काम से ही घर से निकलने के लिए कहा। इस संबंध में आपातकालीन नंबर जारी कर किसी भी घटना की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
जरूरत पड़ने पर इन नंबर पर करें संपर्क
पुलिस कंट्रोल रूम रियासी 9622856295/112, एसएसपी 7051003200, एएसपी 7051003201, एएसपी कटड़ा 7051003202, डीएसपी हेडक्वार्टर रियासी 7051003205, डीएसपी भवन 7051003203, एसडीपीओ कटड़ा 7051003204, एसडीपीओ अरनास 7051003206, एसडीपीओ माहौर 7051003207, एसएचओ पुलिस स्टेशन भवन 7051003211, एसएचओ पुलिस स्टेशन कटड़ा 7051003212, एसएचओ पुलिस स्टेशन रियासी 7051003213, एसएचओ पुलिस स्टेशन पौनी 7051003214, एसएचओ पुलिस स्टेशन रनसू 7051003215, एसएचओ पुलिस स्टेशन अरनास 7051003216, एसएचओ पुलिस स्टेशन चसाना 7051003217 और एसएचओ पुलिस स्टेशन माहौर 7051003218 पर संपर्क करें।