जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में अज्ञात आतंकियों ने सोमवार को पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रेनेड हमला किया। हमले के बाद एसएसपी शोपियां संदीप चौधरी ने हमले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात आतंकियों ने पुलिस स्टेशन को निशाना बनाते हुए हमले में ग्रेनेड का इस्तेमाल किया।
हालांकि ग्रेनेड पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर फटा। एसएसपी संदीप ने बताया इस हमले में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। धमाका होने से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।