फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर ग्रेनेड हमला, दो नागरिक घायल, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Tue, 26 Nov 2019 01:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने आज यानी कि मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई है। वहीं पुलिस ने इस हमले को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि यह ग्रेनेड हमला है या नहीं इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इससे पहले चार नवंबर को श्रीनगर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इसमें एक गैर कश्मीरी खिलौना बेचने वाले की मौत हो गई थी। जबिक 38 लोग घायल हुए थे। हालांकि, पुलिस ने इस घटना में घायलों की संख्या 15 बताई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

बता दें कि सेना की सतर्कता, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति व कश्मीर के बदलते हालात से आतंकी पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं। लोगों में दहशत फैलाने के लिए आतंकवादी इस तरह की वारदात को अंजाम की नापाक कोशिशें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें