फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: श्रीनगर में एसएसपी के घर पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला

Mon, 19 Dec 2016 10:23 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
एसएसपी के घर पर आतंकियों ने किया हमला - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के घर पर ग्रेनेड बम से हमला किया। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के पॉश इलाके में एक एसएसपी के घर को आतंकियों ने निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मिली सूचना के अनुसार 18-19 दिसंबर की रात को श्रीनगर के बाग-ए-मेहताब इलाके में रहने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलाम जिलानी के आवास पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। 

आतंकियों ने जिस वक्त हमला किया उस दौरान एसएसपी और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। गुलाम मेहताब जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना के बाद से ही आतंकियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें