फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा थाने और मोबाइल टावर के पास ग्रेनेड हमला

Sat, 30 May 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार देर शाम आतंकियों ने हंदवाड़ा पुलिस थाने के पास स्थित मोबाइल टावर पर ग्रेनेड हमला कर दिया। हालांकि, इसमें समाचार लिखे जाने तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया, पर तब तक आतंकी घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।  

उल्लेखनीय है कि बीते 10 दिनों से आतंकियों द्वारा कश्मीर के अलग अलग इलाकों में मोबाइल टावरों और इनके लिए जमीन देने वाले लोगों को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं। पर अभी तक पुलिस और जांच एजेंसियों के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें