फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्राल में सेना के कैंप पर ग्रेनेड हमला, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Wed, 25 Jul 2018 08:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के त्राल में मंगलवार की देर रात आतंकियों ने सेना के कैंप पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन


पंजू में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर ग्रेनेड दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। हमला होते ही जवानों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद आतंकी भाग निकले। एसएसपी अवंतीपोरा जाहिद मलिक ने बताया कि आतंकियों ने कैंप पर यूबीजीएल दागा, जो कैंप से दूर गिरकर फट गया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें