फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सोपोर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Sat, 27 Jan 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
grenade attack - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके के वारपोरा पुलिस चौकी पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बना कर वारपोरा पुलिस चौकी पर हमला किया है।
विज्ञापन


इस हमले में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की संख्या दो से तीन के करीब थी। घायल पुलिसकर्मी अकील अहमद और अब्दुल रशीद को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने हमले के बाद पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।  घाटी में पिछले कई दिनों से ग्रेनेड हमले से आतंकी ग्रेनेड हमला कर चुके हैं। इन हमलों की अधिकतर जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। ग्रेनेड हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें