फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर किया ग्रेनेड हमला, तीन घायल, पांच दिनों में 20 अटैक

Wed, 30 Jan 2019 01:34 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के हांजीपोरा में आतंकियों ने धमहल पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में तीन स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। हमले के बाद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है। 25 जनवरी से लेकर अबतक आतंकियों ने कश्मीर घाटी में 15 ग्रेनेड हमले किए हैं। 
विज्ञापन




कुलगाम के धमहल पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने बुधवार दोपहर को ग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया। इस हमले में तीन स्थानीय लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाज के दौरान दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में अयाज अहमद भट, सब्जर अहमद हजम और बिलाल शामिल हैं। यह सभी कुलगाम के ही रहने वाले हैं। बीते पांच दिनों में कश्मीर घाटी में 20 से अधिक ग्रेनेड अटैक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें