वहीं 31 दिसंबर को पुंछ में एलओसी से सटे गांव बगयालदरा में माइन ब्लास्ट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल युवक की पहचान आरिफ हुसैन (19) पुत्र मीर हुसैन निवासी गांव बगयालदारा के रूप में हुई थी। युवक का दायां पैर काफी जख्मी हो चुका था, जिसे ऑपरेशन कर डॉक्टरों को काटना पड़ा।
घायल युवक के बड़े भाई मोहम्मद यूनिस ने बताया कि आरिफ करीब दस बजे घर से कुछ दूर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जहां पिछले दिनों हुई बारिश के साथ बहकर आई कोई माइन पड़ी हुई थी। जैसे ही वह पेड़ पर चढ़ने लगा तो उसका पांव उस माइन पर पड़ गया और जोरदार धमाके में बुरी तरह घायल हो गया।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे। घटना का पता चलते ही जिला विकास आयुक्त राहुल यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिजनों को सहायता के रूप में रेडक्रास फंड से दस हजार रुपये दिए।