फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर को बनाया निशाना, फेंके ग्रेनेड

Sat, 30 Mar 2019 04:24 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
grenade attack - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को एक बार फिर निशाना बनाने की कोशिश की है। खबर है कि शनिवार 30 मार्च को अज्ञात हमलावर ने सीआरपीएफ के एक बंकर को निशाना बनाते हुए उस पर हथगोले फेंके हैं। यह बंकर पुलवामा में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के परिसर के बाहर बना हुआ है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है, जिसे पुलवामा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सीआरपीएफ जवान की पहचान सूरज चंद के रूप में हुई है। वह 182 बटालियन में तैनात है। 

वहीं घटना का पता चलते ही सुरक्षाबलों ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलवामा के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया है कि इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए पुलवामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया है। 

 
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार सुबह ही श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बनिहाल के पास एक कार में धमाका हुआ था। धमाका उस समय हुआ जब वहां से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का काफिला गुजर रहा था। धमाके से सीआरपीएफ की बस को मामूली नुकसान पहुंचा।

पहले बताया जा रहा था कि कार में रखे गैस सिलेंडर में धमाका हुआ है, बाद में सीआरपीएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि धमाके में गैस सिलिंडर होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें