फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू से दूसरे राज्यों में प्रत्यारोपण के लिए अंग भेजने की तैयारी, ग्रीन कॉरिडोर का ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जीएमसी जम्मू से जल्द ग्रीन कॉरिडोर की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस कड़ी में बुधवार को जीएमसी जम्मू से जम्मू एयरपोर्ट तक कड़ी सुरक्षा के बीच डम्मी अंग ले जाए जाएंगे। ट्रायल (मॉकड्रिल) के दौरान मार्ग बंद रखा जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद दूसरे राज्यों में जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपण के लिए जीएमसी से मानव अंग मुहैया करवाए जा सकेंगे। जीएमसी के एसोसिएटेड अस्पतालों में मौजूदा काॅर्निया (नेत्र) और किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा दी जा रही है। लेकिन अन्य महत्वपूर्ण अंगों के प्रत्यारोपण की सुविधा नहीं है।
स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) के संयुक्त निदेशक डाॅ. संजीव पुरी के अनुसार जीएमसी जम्मू से सुबह 10.30 बजे से एयरपोर्ट तक डम्मी अंग लेकर ग्रीन कॉरिडोर का ट्रायल किया जाएगा। जिस रूट से डम्मी मानव अंग भेजे जाएंगे उसे कुछ देर के लिए बंद रखा जाएगा, ताकि अंगों को निर्धारित समय में अपने गंतव्य लक्ष्य तक पहुंचाया जा सके। इसमें जीएमसी जम्मू से एयरपोर्ट जम्मू तक करीब 7.7 किलोमीटर का ट्रायल होगा। ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से दूसरे राज्यों के अस्पतालों में कुछ घंटों के भीतर जरूरतमंद मरीजों तक अंग प्रत्यारोपण के लिए पहुंचाए जाते हैं। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में अब तक 13 सफल किडनी प्रत्यारोपण के दावे किए गए हैं। 38 मरीज प्रतीक्षा सूची में हैं। ये सभी प्रत्यारोपण लाइव डोनर के सहयोग से हुए हैं, लेकिन सड़क हादसे, ब्रेन हेमरेज जैसे मामलों में ब्रेन डेड मरीजों के किडनी सहित अन्य अंग नहीं उपलब्ध हो रहे हैं। ऐसे मामलों में ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से मानव अंगों को दूसरे राज्यों में पहुंचाया जाता है। ब्रेन डेड मामले में मरीज का किडनी, लिवर, हृदय, पैनक्रिया, टिशू, काॅर्निया आदि का प्रत्यारोपण किया जा सकता है। लेकिन यह प्रक्रिया कुछ ही घंटे के भीतर संभव होती है। जीएमसी की इमरजेंसी में प्रतिदिन कई मौतें होती हैं, अगर ऐसे मामलों में तीमारदारों की रजामंदी से मृतक के अंग दान करना चाहे तो जरूरत मंद मरीजों का प्रत्यारोपण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पीजीआई सहित अन्य संस्थानों का सहयोग : प्रिंसिपल
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डाॅ. शशि सूदन का कहना है कि ग्रीन कॉरिडोर की सुविधा को शुरू करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ सहित देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के अलावा एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है। इससे जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपण की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें