फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर में एक दिन में दूसरी आतंकी वारदात, अनंतगाग में CRPF कैंप पर ग्रेनेड हमला

Mon, 04 Sep 2017 11:03 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सीआरपीएफ के कैंप पर आतंकी हमला - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सोमवार को काजीगुंड में हुए हमले के कुछ ही देर बाद दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन में सीआरपीएफ 92 बटालियन के मुख्यालय पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड मुख्यालय के गेट पर गिरकर फट गया। इसके बाद आतंकी भाग निकले। घटना के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है। सीआरपीएफ प्रवक्ता राजेश यादव के अनुसार इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वहीं इससे कुछ घंटे पूर्व दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के चार जवान जख्मी हो गए। हमले के तुरंत बाद आतंकियों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन छेड़ा गया, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना काजीगुंड मेन बाजार की है, जहां सोमवार अपराह्न 4:30 बजे आतंकियों ने सीआरपीएफ को निशाना बनाते हुए उन पर ग्रेनेड दागा गया। इस हमले में बल के चार जवान घायल हुए, जिन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। कश्मीर जोन के आईजीपी मुनीर अहमद खान ने आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकियों ने सीआरपीएफ की 163 बटालियन की आरओपी को निशाना बनाया, जो कि वहां तैनात थी। इस हमले मेें चार सीआरपीएफ के जवान घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जाया गया। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आईजीपी ने बताया कि लश्कर ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें