फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन जम्मू कश्मीर की जनता के साथ धोखा: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में सरकर बनाने का पेंच लगातार उलझता चला जा रहा है। चुनाव परिणाम आए एक सप्ताह बीत चुका है। लेकिन किसी भी पार्टी के बीच सरकार बनाने पर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन


इसी लगातार कांग्रेस, पीडीपी और नेकां के बीच महागठबंधन की खबर भी आ रही है। लेकिन अभी तक इस पर किसी भी पार्टी ने अपना रुख साफ नहीं किया है। महागठबंधन की चर्चाओं के बीच राज्य भाजपा के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि पीडीपी का महागठबंधन का फॉर्मूला राज्य की जनता के साथ धोखा होगा। अगर ऐसा हुआ तो, यह भाजपा को मिले जनाधार का अपमान होगा।

जुगल किशोर ने पत्रकारों से से बात करते हुए कहा कि  से बातचीत में कहा कि भाजपा को सरकार बनाने के लिए जनादेश मिला है और पार्टी यह जिम्मेदारी पूरी करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक जनवरी भाजपा सौंपगी अपना प्रस्ताव

हालांक‌ि भाजपा महासचिव राम माधव के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने वाले जुगल किशोर शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, पार्टी नेता 1 जनवरी को राज्यपाल से मुलाकात करके अपना प्रस्ताव सौंपेंगे। राज्यपाल के साथ आज की भेंट को राज्य में सरकार गठन की चल रही प्रक्रिया के हिस्से के तौर पर देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा, सरकार गठन की प्रक्रिया जारी है और इस प्रक्रिया के दौरान लोग मिलते रहते हैं, लेकिन राज्यपाल के साथ हमारी औपचारिक मुलाकात 1 जनवरी को होगी, जब बीजेपी उन्हें अपना प्रस्ताव सौंपेगी।

गौरतलब है कि पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन के लिए अपनी धुर विरोधी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ 'महागठबंधन' बनाकर सरकार गठन का विचार पेश किया, जिसके बाद सत्ता की दावेदारी की कवायद में नया मोड़ आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें