फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सीआरपीएफ के कैंप पर ग्रेनेड हमला, 4 जवान घायल

Mon, 12 Jun 2017 12:30 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकियों ने किया हमला - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
आतंकियों ने रविवार को श्रीनगर में सीआरपीएफ कैंप सहित चार स्थानों पर हमला किया। हमले में सीआरपीएफ के एसआई समेत चार जवान घायल हो गए हैं। शोपियां में थाने पर हमला करने के साथ ही नेकां के पूर्व मंत्री के गार्ड से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन


शोपियां में ही एसओजी कैंप के पास हुए एक अन्य हमले में एक एसपीओ घायल हो गया। बडगाम में बैंक लूट की कोशिश को नाकाम बनाया गया। आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है। श्रीनगर के सफाकदल इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर रविवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया।

इसमें सीआरपीएफ के एसआई विकास पांडेय तथा जवान नजीर अहमद, तारिक अहमद और फारूक अहमद घायल हो गए। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कैंप के बाहर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान भीड़ में शामिल आतंकियों ने कैंप पर ग्रेनेड हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोपियां थाने के संतरी से हथियार छीनने की कोशिश

आतंकियों ने हथियार छीनने की कोशिश की - फोटो : File Photo
 दक्षिणी कश्मीर के शोपियां थाने पर रविवार देर रात आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान नेकां के पूर्व मंत्री गुलाम हसन खान के गार्ड से हथियार छीनने की कोशिश की गई। हालांकि, आतंकी इसमें सफल नहीं हो पाए। शोपियां में ही एसओजी कैंप के पास इमाम साहिब इलाके में आतंकियों ने फायरिंग की।

इसमें स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) खुर्शीद अहमद घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताते हैं कि उसकी हालात गंभीर है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने बैंक की खिड़की तोड़कर लूट का प्रयास किया।

यह देख बैंक में तैनात गार्ड ने सायरन बजा दिया। खतरे की आशंका में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तो लुटेरे वहां से भाग निकले। इससे पहले आठ जून को पुलवामा में जेके बैंक की शाखा में लूट की कोशिश को सतर्क संतरी ने फायरिंग कर नाकाम बनाया था।
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर में लगातार तीसरे दिन हमला

आतंकी हमले की साजिश - फोटो : Demo Photo
क्षिणी कश्मीर में लगातार तीसरे दिन आतंकियों ने हमला किया। रविवार को शोपियां जिले में एसओजी कैंप के पास आतंकियों के हमले में एक एसपीओ घायल हो गया। इससे पहले 10 जून को तड़के जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेसू इलाके में आतंकियों ने सुरक्षा बल के वाहनों पर हमला किया।

इस दौरान निशाना चूक जाने से एक निर्माण कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति की कार गोलाबारी की चपेट में आ गई, जिसमें वह घायल हो गया। घटनास्थल से एके 47 के 20 खोखे बरामद किए गए थे।

नौ जून को देर रात दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा स्थित पुलिस लाइन में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड पुलिस लाइन परिसर के बाहर गिरकर फट गया, जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें