फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के J&K दौरे के दिन कश्मीर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, 1 जवान शहीद, 12 घायल

Sun, 02 Apr 2017 11:38 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में पीएम मोदी के दौरे के कुछ ही देर बाद एक बड़ी आतंकी वारदात हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर के श्रीनगर के नौहट्टा में सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में स्थित नौहट्टा के गंजबख्श पार्क के पास शाम करीब 7 बजे के आसपास पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। आतंकी हमले में 12 जवानों के घायल होने की भी खबरें हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

गौरतलब है कि रविवार को ही पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। अपने इस दौरे के दौरान पीएम ने एशिया की सबसे लंबी सुरंग चिनैनी नाशरी टनल का उद्घाटन किया जिसके बाद पीएम ने उधमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार को सेना के काफिले पर भी हुई थी फायरिंग

सेना के काफिले पर भी हुई थी फायरिंग - फोटो : FILE PHOTO
श्रीनगर के बाहरी इलाके में शनिवार को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसमें तीन जवान जख्मी हो गए थे। हमले के बाद आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। जानकारी के अनुसार काफिला उत्तरी कश्मीर से श्रीनगर आ रहा था।  शनिवार की ये घटना श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र बेमिना की है जहां दोपहर करीब 1:10 बजे श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेवीसी अस्पताल के करीब सेना के काफिले पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दो से तीन की संख्या में बताए जा रहे आतंकी सड़क पार पहले से घात लगाए बैठे थे। इस दौरान हुई फायरिंग की चपेट में काफिले की आखिरी की कुछ गाड़ियां आ गईं। हमला होते ही काफिला राजमार्ग पर रुक गया। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसके चलते आतंकी मौके से भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें