फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPS Anklet: आतंकियों के लिए सिलेंडर में 50 लाख भरकर ले जा रहा था आरोपी, डीजीपी ने बताई ट्रैकर लगाने की वजह

Mon, 06 Nov 2023 04:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि पहला ट्रैकर जिस आरोपी पर लगाया गया है। वह आतंकवादी और अलगाववादी वित्तपोषण के लिए एक सिलेंडर में 50 लाख रुपये ले जा रहा था।
विज्ञापन
डीजीपी आरआर स्वैन - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में जमानत पर रिहा होने वाले आतंक से जुड़े आरोपियों की ट्रैकिंग अब जीपीएस एंकलेट से की जाएगी। हाल ही में उधमपुर के आरोपी गुलाम अहमद भट पर इसका इस्तेमाल किया गया। ऐसा करने वाला जम्मू कश्मीर देश का यह पहला प्रदेश बन गया है। जम्मू कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने इसके इस्तेमाल की वजह बताई है।

विज्ञापन


डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि पहला ट्रैकर जिस आरोपी पर लगाया गया है। वह आतंकवादी और अलगाववादी वित्तपोषण के लिए एक सिलेंडर में 50 लाख रुपये ले जा रहा था। ट्रैकर के माध्यम से, हम न्यायालय के आदेशों के बाद उसकी गतिविधियों और जमानत की शर्तों की निगरानी कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसे समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि कानूनी संदर्भ और परिचालन संदर्भ एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। परिचालन संदर्भ यह है कि जो लोग बार-बार अपराध करते हैं, चाहे वह आतंकवाद हो, नशीले पदार्थों के तस्कर हो या किसी प्रकार के अन्य जघन्य अपराध में शामिल हो। आरोपियों को जमानत इस शर्त पर दी जाती है कि वे कोई दूसरा अपराध नहीं करेंगे। आरोपी सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और गवाहों का बदला नहीं लेंगे। कानून इस भरोसे के आधार पर जमानत की अनुमति देता है। इसका मतलब यह नहीं है कि केस समाप्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएस एंकलेट लगाते हुए - फोटो : पुलिस
इस तरह के उपकरण का प्रयोग अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में जमानत, पेरोल तथा नजरबंदी के आरोपी की ट्रैकिंग के लिए किया जाता है। जीपीएस ट्रैकर एंकलेट को आरोपी की एड़ी में फिक्स किया जाता है जिससे उसके मूवमेंट की हर पल की जानकारी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें