फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षकों को नहीं करनी पड़गी बाबूगिरी

Sat, 24 Jan 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी शिक्षकों की अटैचमेंट रद्द करने का आदेश क्या जारी हुआ शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में अटैचमेंट करवाकर बाबूगिरी कर रहे शिक्षकों को भी स्कूलों का रुख करना पड़ गया है। सभी शिक्षकों ने बाबूगिरी छोड़कर विद्यार्थियों को पढ़ाना शुरू कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को तो राहत मिली है, लेकिन कार्यालयों में काम प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन कार्यालय, सीईओ कार्यालय, जेडईओ कार्यालय में काम शिक्षा विभाग का प्रशासनिक स्तर का काम सुचारु रूप से चलाने के लिए शिक्षा विभाग ने काफी संख्या में शिक्षकों को अटैच करके इन कार्यालयों में नियुक्त किया था।

लंबे समय से शिक्षक ही कंप्यूटर, एकाउंट्स, क्लेरिकल और अन्य तरह के कार्य इन कार्यालयों में संभाले हुए थे। इससे कार्यालयों में तो शिक्षकों के बाबूगिरी करने से काम ठीक ढंग से चल रहा था, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों के मौजूद न होने के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा था।
विज्ञापन


अब अटैचमेंट रद्द करने का आदेश जारी होते ही सभी कार्यालयों में शिक्षकों की बाबूगिरी खत्म हो चुकी है। सभी शिक्षक स्कूलों में जाकर ज्वाइन कर चुके हैं, लेकिन अब डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन, सीईओ, जेडईओ के कार्यालयों में काम प्रभावित हो चुका है।

सरकारी स्कूलों से संबंधित कामों के लिए इन कार्यालयों में हर रोज दूरदराज ग्रामीण इलाकों से शिक्षक पहुंच रहे हैं, लेकिन काम न बन पाने के कारण शिक्षकों को निराश होकर ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें