फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK में प्री-पेड सेवा को दो साल का विस्तार

Tue, 31 Mar 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में प्री-पेड मोबाइल सेवा को दो साल का विस्तार दे दिया गया है। और असम समेत देश के सभी पूर्वी राज्यों पर भी यह फैसला लागू होगा। इस फैसले का लाभ इन क्षेत्रों के 3.3 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं को होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव एल सी गोयल की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में पहले से दी जा रही सेवाओं को बरकरार रखने का फैसला लिया गया। इन क्षेत्रों में सिम कार्ड जारी करने और उचित सत्यापन को लेकर अत्यंत एहतियात बरतने को कहा गया है।

जम्मू-कश्मीर की सीमा पाकिस्तान से लगती है जबकि उत्तर-पूर्वी राज्य चीन, म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। टेलीकॉम कंपनियां इन क्षेत्रों में जीएसएम और सीडीएमए तकनीक के जरिए सेवाएं प्रदान करतीं हैं।
विज्ञापन


साल 2009 में टेलीकॉम मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इन क्षेत्रों में प्री-पेड मोबाइल सेवा प्रतिबंधित कर दी थी। हालांकि, एक साल बाद नए उपभोक्ताओं की सत्यापन प्रक्रिया पुख्ता करने और पुराने उपभोक्ताओं का फिर से सत्यापन करने की शर्त के साथ रोक हटा ली गई थी। यह समय सीमा 31 मार्च को खत्म हो रही थी और इससे पहले ही सरकार ने मियाद दो साल के लिए बढ़ा दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें