फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष वित्तीय पैकेज के लिए प्रस्ताव सौंपेंगे गवर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ आपदा के बाद समस्याओं से निपटने के लिए केंद्र से मिलने वाले विशेष वित्तीय पैकेज के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा ने तमाम विभागों के सचिवों को अलग-अलग प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इससे पहले केंद्र को पैकेज के लिए संयुक्त प्रस्ताव भेजा गया था। अलग-अलग विभागों से मिलने वाले प्रस्ताव संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों को भेजे जाएंगे। इसकी एक प्रति केन्द्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


ताकि केन्द्र इस पैकेज पर जल्द फैसला ले सके। राज्यपाल ने मंगलवार को बाढ़ और बार्डर फायरिंग से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत अभियान को लेकर सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में संबंधित निर्देश दिए।

बैठक में  केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी, राज्य मुख्य सचिव इकबाल खांडे, डीजीपी और जम्मू एवं कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त मुख्य रूप से शामिल हुए। राज्यपाल ने बताया कि बाढ़ और पाक गोलाबारी से प्रभावित लोगों के घरों को बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य को अतिरिक्त सहायता देने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


छोटे कारोबारी तबके को फिर से पटरी पर लाने के लिए भी सहमति बनी थी। इसलिए केंद्रीय मंत्रालय को चाहिए कि इस विशेष वित्तीय पैकेज में दी जाने वाली राहत को आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र हर संभव मदद करेगा

पहले से ही 1102.56 करोड़ मंजूर हो चुके हैं, लेकिन अब हर एक क्षेत्र स्तर पर ढांचे को फिर से खड़ा करने के लिए अलग अलग प्रस्ताव बनाना आवश्यक है। इस पर गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने कहा कि केंद्र हर संभव मदद करेगा। यह भी बताया कि वर्ल्ड बैंक की टीम प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आई है।

सीमांत इलाकों में सुरक्षित बांध, सड़कें और अन्य तरह के बंदोबस्त करने के लिए ली गई भूमि का अधिग्रहण करने के भी निर्देश जारी किए। राज्यपाल ने जम्मू के मंडलायुक्त को 31 मार्च तक भूमि अधिग्रहण करने का समय दिया है। वह भूमि अधिग्रहण के लिए जवाबदेह होंगे।

राज्य मुख्य सचिव ने बार्डर की स्थिति पर अपना ब्यौरा देते हुए भूमि अधिग्रहण के मामलों को जल्द सुलझाने की जरूरत बताई। यह भी निर्णय लिया गया है कि संयुक्त सचिव कश्मीर और संयुक्त सचिव बार्डर मैनेजमेंट हर महीने बाढ़ और बार्डर फायरिंग प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें