फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल बोले, राष्ट्रपति शासन हो खत्म, जल्द हो चुनाव, हाईवे प्रतिबंध पर मांगी माफी

Wed, 22 May 2019 10:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव होंगे और इसका फैसला चुनाव आयोग द्वारा जल्द लिया जाएगा। चुनाव आयोग ने विभिन्न लोगों से बात की है और वही इसका निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात से इनकार किया कि राज्यपाल प्रशासन में कुछ लोग ऐसे हैं जो नहीं चाहते कि चुनी सरकार हो। उनकी नजर में ऐसा कुछ नहीं है। हम तो चाहते हैं कि जितनी जल्दी हो चुनाव हो और राज्य में एक चुनिंदा सरकार बने। राष्ट्रपति शासन जल्द से जल्द खत्म हो। 

श्रीनगर में रामबाग-अलोचीबाग फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकारों से राज्यपाल ने कहा कि पिछले साल भी अच्छी अमरनाथ यात्रा हुई थी। इस बार भी बहुत अच्छी यात्रा होगी। उन्होंने ईवीएम विवाद, एक्जिट पोल और बडगाम में भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने वाले मामले को लेकर पूछे गए सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


हाईवे पर प्रतिबंध से हुई तकलीफ के लिए मांगी माफी

राज्यपाल ने कहा कि 27 मई से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिविलियन मूवमेंट को लेकर लगाया गया प्रतिबंध पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इस प्रतिबंध के दौरान लोगों ने जो सहयोग दिया उसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया। हालांकि, यह फैसला राष्ट्रीय हित के लिए था लेकिन जो तकलीफ लोगों को पहुंची उसके लिए वह माफी मांगते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें