फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर समस्या को दिल्ली की पूर्व सरकारों ने उत्पन्न किया: राज्यपाल मालिक

Thu, 25 Oct 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एसकेआईसीसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि कश्मीर समस्या कश्मीरियों ने उत्पन्न नहीं किया है बल्कि दिल्ली की पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे जन्म दिया है। इसी वजह से यहां अलगाववाद तथा अन्य समस्याएं पैदा हुई हैं। लेकिन इतना तय है कि मौजूदा केंद्र सरकार कश्मीरियों की दुश्मन नहीं बल्कि दोस्त है। दिल्ली नहीं चाहता है कि वह आप पर शासन करे बल्कि वह चाहता है कि आप पूरे देश पर राज करें। आप राज्य की सरकार चलाएं और अपने बच्चों को देश के विभिन्न हिस्सों में डीएम, एसएसपी, डीआईजी, आईजी बनाएं। साथ ही देश के सबसे अच्छे राज्यों में शामिल हों।

विज्ञापन


J&K: पाकिस्तान से पूछे बगैर शौचालय तक नहीं जाता हुर्रियत, उनसे क्या बात करना: राज्यपाल मलिक

कश्मीर दुनिया की सबसे शानदार जगह
राज्यपाल ने कहा कि कश्मीर दुनिया की सबसे शानदार जगह है। यदि अमन का संदेश दिया गया तो स्विटजरलैंड से भी ज्यादा लोग आएंगे। कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा और सुरक्षित माहौल दिया जाएगा। पर्यटकों को जो भी सुविधाएं चाहिए मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलगाम की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, लापरवाही हुई
राज्यपाल ने कुलगाम में मुठभेड़ स्थल पर विस्फोट में सात लोगों के मारे जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अपनी ओर से लापरवाही हुई है। लेकिन युवाओं ने भी लापरवाही की है। सुरक्षाबलों को हिदायत दी गई है कि मुठभेड़ स्थल को क्लियर किए बगैर वे वहां से नहीं हटे। लोगों को भी समझना चाहिए। राजनीतिक दलों को भी लोगों को समझाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें