फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, कोई नुकसान नहीं

Thu, 25 Oct 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन

पाकिस्तान ने वीरवार को फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कृष्णा घाटी और करमाड़ा क्षेत्र में गोले दागे। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन आसपास के क्षेत्रों में दहशत है।

विज्ञापन


दो दिन की खामोशी के बाद वीरवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 11 बजे करमाड़ा क्षेत्र में दो और दोपहर बाद 2:40 बजे कृष्णा घाटी में अग्रिम चौकी पर एक गोला दागा। यह गोला जंगल में गिरा, जहां आग लग गई। 

सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी सेना ने अब नियंत्रण रेखा पर अपनी रणनीति में बदलाव लाते हुए भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी से आग लगा कर तबाही की रणनीति बनाई है। इस कारण पाकिस्तानी सेना अब मोर्टार की बजाय आग लगाने वाले गोले दागने लगी है। गत सोमवार को सुबह पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय में दागा गया गोला भी उसी रणनीति का हिस्सा था, ताकि आग से तबाही हो सके। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मोर्टार जहां गिरते हैं वहीं नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन आग वाले गोलों से काफी नुकसान हो सकता है। आयुध क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें