राज्यपाल सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन करने पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान आया है। इसके साथ ही राज्यपाल ने 35ए को लेकर मची बयानबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी है। वह उत्तरी कश्मीर के बारामुला में मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।
पाक सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एलओसी क्षेत्रों में किए जा रहे नुकसान का भारतीय सेना तीन गुना अधिक नुकसान के साथ जवाब दे रही है।
10 हजार सैनिकों की जम्मू-कश्मीर में तैनाती के बाद अनुच्छेद 35ए पर मचे सियासी घमासान और बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सब कुछ सामान्य है।