जम्मू के शिक्षक भवन गांधी नगर में डोगरा सदर सभा जम्मू कश्मीर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहमद खान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। केरल के राज्यपाल आरिफ महमद खान ने कहा कि आज एकता के बिना शांति नहीं हो सकती।
पद्मश्री प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री ने कहा क़ि अनुशासन और सदविचार आदि से देश का कल्याण होता है। इसी को मानवता कहते हैं, लेकिन वर्तमान समय में अधिक अनुशासनहीनता हो रही है। इसका प्रमुख कारण बच्चों को संस्कार नहीं मिल पा रहे हैं। युवाओं को व्यवस्थित और चिंतनशील बनाने के लिए संस्कार देने की जरूरत है।
इस्लाम स्कॉलर शहजाद अहमद कासमी ने कहा कि भारत का इतिहास आपसी भाइचारे से संपूर्ण है, लेकिन एकजुटता दिखाना समय की मांग है। इसके अलावा रणजीत सिंह ने कहा कि धर्म की परिभाषा को समझें तो सभी धर्मों का एक ही सार है।