जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। राज्य सरकार की ओर से तय नाम की फाइल राज्यपाल ने लौटा दी है। अब नए सिरे से चयन समिति की बैठक कर अध्यक्ष के नाम तय करने होंगे।
फाइल लौटाए जाने से राज्य सरकार को तगड़ा झटका लगा है। चयन समिति के सदस्य और विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब नए सिरे से अध्यक्ष के चयन के लिए कवायद करनी होगी। फिलहाल चयन समिति की बैठक के लिए तिथि तय नहीं हुई है।
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में 17 जून को हुई चयन समिति की बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीश हकीम इम्तियाज हुसैन को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर सहमति बनी थी। इसके साथ ही चार सदस्यों में से एक जस्टिस जंग बहादुर का नाम भी तय किया गया था।