फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राज्यपाल ने राहत घर व प्रशिक्षण संस्थान को बच्चों की सुविधा के लिए प्रदान की स्कूल बस

Wed, 25 Oct 2017 12:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष और राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने मंगलवार को राजभवन में हुए एक कार्यक्रम में राहत घर व प्रशिक्षण संस्थान, चंडिलोरा, टंगमर्ग के बच्चों को शैक्षिक यात्राएं करने के लिए संस्थान को स्कूल बस प्रदान की। गिल्ड ऑफ  सर्विस की तरफ से स्थापित राहत घर व प्रशिक्षण संस्थान, अनाथ एवं विधवाओं के पुनर्वास के लिए उन्हें रहने, खाने, शैक्षिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण सुविधा प्रदान कर रहा है। 
विज्ञापन


वर्तमान में, 70 बच्चों को टंगमर्ग इंस्टीट्यूट में शिक्षित किया जा रहा है। ग्रिड ऑफ  सर्विस की अध्यक्ष डॉ गिरिजा धर तथा उपाध्यक्ष मीरा खन्ना ने इससे पूर्व राज्यपाल से मिलकर संस्थान के बच्चों के लिए परिवहन सुविधा से जुड़ी आवश्यकता के बारे में बताया था।

कार्यक्रम में अब्बास वानी, विधायक टंगमर्ग, उमंग नरुला मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, भूपिंदर कुमार अतिरिक्त सीईओ श्राइन बोर्ड, और सलाहकार समिति के सदस्य डॉ निसार बख्शी, नीरजा मट्टू, रोमा वानी, जया अय्यर परियोजना समन्वयक और सजाद अहमद प्रशासनिक अधिकारी, राहत घर व प्रशिक्षण संस्थान, बारामूला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें