फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके पुलिस से छिनी गई खर्चीली जिप्सियां!

Thu, 08 Jan 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पुलिस के थानेदारों के पास अब जिप्सियां नहीं दिखेंगी। इसकी जगह आधुनिक सुविधाओं वाली सूमो होगी। राज्य के 107 थानों में यह सूमो दे दी गई हैं। वीरवार को राज्य पुलिस महानिदेशक के राजिंद्रा ने इन सूमो को विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


राजिंद्रा ने बताया कि थानों की कार्यप्रणाली और मूवमेंट को अपग्रेड करने के उद्देश्य से इन सूमो को लाया गया है, लेकिन सूत्र कहते हैं कि जिप्सियां विभाग का काफी खर्च करा रही थी, इसलिए इनको बदल दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जिप्सियां पेट्रोल पर चलती थीं, जिनका खर्च विभाग के लिए मुसीबत बन गया था। इसलिए अब सूमो लाई गई हैं। सूमो डीजल पर चलेंगी और इससे पुलिस का खर्च बचेगा। एक कार्यक्रम के दौरान राजिंद्रा ने इन सूमो को थानों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


विभाग थानों के बुनियादी ढांचे, मोबाइल नेटवर्क, सूचना तकनीकी और अन्य तरह की सुविधाओं को मजबूत कर रहा है। इस मौके पर एडीजी एसपी वैद्य, दिलबाग सिंह, आईजी बी श्रीनिवास, एचके लोहिया, दीपक कुमार, अलोक पुरी, एमए खान, मुकेश सिंह, एसएम शर्मा, जगजीत कुमार, डीआईजी एसए बेग, अलि मोहम्मद, वी एस संबयाल, जे एल शर्मा, डीपीटी हिलाल अहमद, एसएसपी जम्मू उत्तम चंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें