फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत सरपंच के परिवार को 30 लाख मुआवजा देगी सरकार, उपराज्यपाल ने किया एलान

Sat, 30 Nov 2019 01:24 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने अनंतनाग के हकूरा गांव में बैक टू विलेज कार्यक्रम में आतंकी हमले के दौरान मृत सहायक कृषि प्रसार अधिकारी शेख जहूर अहमद के परिवार को 30 लाख रुपये की विशेष आर्थिक सहायता की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने इस इस घटना में मारे गए सरपंच सैय्यद मोहम्मद रफी के परिवार वालों को मुआवजा देने की प्रक्रिया को गति देने की ग्रामीण विकास विभाग को हिदायत दी।

उप राज्यपाल ने इस बर्बरतापूर्ण घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के अमानवीय तथा कायरतापूर्ण कार्रवाई बैक टू विलेज जैसे कार्यक्रम के जरिये लोगों के दरवाजे तक पहुंचने से सरकार के कदम को रोक नहीं सकती है।
विज्ञापन


न ही लोगों की भागीदारी के नए युग की शुरुआत से रोक सकती है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अधिकारी व सरपंच दोनों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनकी पूरी संवेदना परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें